PM Modi: मई में ग्रेट पैट्रियोटिक वॉर परेड के अतिथि हो सकते हैं मोदी

परेड में शामिल होंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मई में रूस का दौरा कर सकते हैं।(PM Modi) रूसी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, वे मॉस्को के रेड स्क्वायर पर आयोजित होने वाली 80वीं ग्रेट पैट्रियोटिक वॉर (महान देशभक्ति युद्ध) परेड में बतौर अतिथि शामिल होंगे। इस परेड में भारतीय सेना का एक दल भी हिस्सा ले सकता है।

भारतीय सेना भी ले सकती है भाग

रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय सेना का एक दल परेड में शामिल होने के लिए एक महीने पहले ही रूस जा सकता है, ताकि वह परेड की रिहर्सल कर सके।

कई अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी होंगे शामिल

पीएम मोदी के अलावा, कई अन्य देशों के राष्ट्र प्रमुख भी इस परेड में अतिथि के रूप में शामिल हो सकते हैं। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावारोव के अनुसार, कई आमंत्रित देशों ने 9 मई को होने वाली परेड में आने की पुष्टि कर दी है। रूस के राष्ट्रपति दिमित्री पेसकोव ने बताया कि कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों को इस ऐतिहासिक परेड में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है।(PM Modi)

महान देशभक्ति युद्ध: एक ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान रूस और नाजी जर्मनी के बीच हुए युद्ध को ग्रेट पैट्रियोटिक वॉर (महान देशभक्ति युद्ध) के नाम से जाना जाता है। यह युद्ध 22 जून 1941 से 9 मई 1945 तक चला था और मानव इतिहास के सबसे बड़े और खूनी युद्धों में से एक माना जाता है। इस युद्ध के अंत में जर्मनी की हार हुई और रूस एक बड़ी सैन्य शक्ति के रूप में उभरा।(PM Modi)

पीएम मोदी का पिछला रूस दौरा

गौरतलब है कि पीएम मोदी अक्टूबर 2023 में भी रूस का दौरा कर चुके हैं। उस समय वे रूस की अध्यक्षता में हुए 16वें ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल हुए थे, जो रूस के कजान शहर में आयोजित किया गया था।

इसे भी पढ़े : PM Modi US Visit: भारत को F-35 फाइटर जेट बेचने पर तुला अमेरिका

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच होगा दौरा

अगर पीएम मोदी मई में रूस जाते हैं, तो यह दौरा ऐसे समय होगा, जब रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम को लेकर बातचीत चल रही है। दोनों देशों के बीच पहले चरण की वार्ता इसी महीने सऊदी अरब के रियाद शहर में हुई थी। पीएम मोदी पहले भी रूस और यूक्रेन के बीच शांति की अपील कर चुके हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top