Modi 3.0 Cabinet: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार सरकार बना चुके है | एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी देश को विकास की दिशा में ले जाने को तैयार है | ऐसे में अब सवाल यह है कि इस बार मोदी सरकार 3.0 के मंत्रीमंडल (Modi Cabinet 2024) में किन मंत्रियों को ज्यादा मिली और कौन हुआ Modi 3.0 Govt से बाहर?

Modi 3.0 मंत्रीमंडल का बँटवारा

बीजेपी के पास इस बार बहुमत नहीं रहा है | इसलिए उन्हें गठबंधन की सरकार चलानी पड़ेगी जिसमे तेलुगू देशम पार्टी, जनता दल युनाइटेड, शिवसेना (शिंदे गुट), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), जनता दल सेक्यूलर, राष्ट्रीय लोक दल, हिंदुस्तानी अवामी मोर्चा (हम), द रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया को मिलाकर कुल 11 मंत्री भी शामिल हैं |

Modi 3.0 मंत्रीमंडल का बँटवारा

पिछली सरकार में शामिल स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर और राजीव चंद्रशेखर को इस बार मंत्रीमंडल में जगह नहीं दी गई है | वहीं, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी कैबिनेट में जगह बनाने में कामयाब हुए है | इसके आलावा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी को भी कैबिनेट (Narendra Modi Cabinet) में जगह प्राप्त हुई है |

Modi 3.0 Cabinet

राजनाथ सिंह, अमित शाह, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल सहित 19 मंत्रियों को मोदी कैबिनेट 2024 में स्थान प्राप्त हुआ है | बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी इस बार कैबिनेट मंत्री की शपथ ली |

इसके अलावा पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी लोकसभा सीट जीतने के बाद Modi 3.0 मंत्रीमंडल में शामिल किये गये है |

Modi Cabinet 2024

Modi 3.0 Govt में 33 ऐसे मंत्री शामिल किये गये हैं जो पहली बार मंत्री बने हैं | पहली बार मंत्री बने सात राजनेता बीजेपी की गठबंधन सहयोगी पार्टियों में से हैं | मंत्री बने जयंत चौधरी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पोते हैं | तो वहीं, बिहार के सबसे बड़े नेताओं में से एक दिवंगत रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान भी इस सरकार का हिस्सा है |

मोदी सरकार 3.0 के मंत्रीमंडल में और कौन कौन से नेता हुए शामिल?

Narendra Modi Cabinet

‘टीम मोदी 3.0’ में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर को भी मंत्री बनाया गया है | कांग्रेस से बीजेपी में आए रवनीत सिंह बिट्टू जोकि पंजाब में ख़ालिस्तानियों के द्वारा मारे जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं |

महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे की बहू रक्षा खडसे को भी सरकार में स्थान दिया गया है | इसके अतिरिक्त 2021 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए जितिन प्रसाद जोकि कांग्रेस नेता जितेंद्र प्रसाद के बेटे हैं, Modi 3.0 Cabinet के मंत्री बने है |

टीम मोदी 3.0

केरल में पहली बार बीजेपी के लिए लोकसभा सीट जीतने वाले अभिनेता सुरेश गोपी को भी मंत्री बनाया गया है | नई सरकार (PM Modi 3.0 Cabinet Update)में अन्य पिछड़ा वर्ग के 27 मंत्री, अनुसूचित जातियों के 10, अनुसूचित जनजातियों के 5 और 5 अल्पसंख्यक समूहों के मंत्री शामिल किया गये हैं |

PM Modi Cabinet Ministers List 2024

मंत्री का नाम (Minster Name) रैंक (Rank)
 राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) कैबिनेट मंत्री 
 अमित शाह (Amit Shah) कैबिनेट मंत्री
 नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) कैबिनेट मंत्री
 जेपी नड्डा (JP Nadda) कैबिनेट मंत्री
 शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) कैबिनेट मंत्री
 निर्मला सीतारमण कैबिनेट मंत्री
 सुब्रह्मण्यम जयशंकर कैबिनेट मंत्री
 मनोहर लाल कैबिनेट मंत्री
 हरदनहल्ली देवगौड़ा कुमारस्वामी (HD Kumaraswamy) कैबिनेट मंत्री
 पीयूष गोयल (Piyush Goel) कैबिनेट मंत्री
 धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) कैबिनेट मंत्री
 जीतन राम मांझी (Jitanram Manjhi) कैबिनेट मंत्री
 राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) (Rajeev Ranjan Singh) कैबिनेट मंत्री
 सर्बानंद सोनोवाल (Sarbanand Sonowal) कैबिनेट मंत्री
 डॉ वीरेंद्र कुमार (Virendra Kumar) कैबिनेट मंत्री
 राममोहन नायडू (Ram Mohan Naidu) कैबिनेट मंत्री
 प्रल्हाद जोशी (Prahlad Joshi) कैबिनेट मंत्री
 जुएल ओरांव (Jual Oram) कैबिनेट मंत्री
 गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) कैबिनेट मंत्री
 अश्वनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) कैबिनेट मंत्री
 ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) कैबिनेट मंत्री
 भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) कैबिनेट मंत्री
 गजेन्द्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) कैबिनेट मंत्री
 अन्नपूर्णा देवी (Annpurna Devi) कैबिनेट मंत्री
 किरेन रिजिजू (Kiran Rijiju) कैबिनेट मंत्री
 हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) कैबिनेट मंत्री
 डॉ मनसुख मंडाविया (Dr Mansukh Mandaviya) कैबिनेट मंत्री
 जी किशन रेड्डी (G Kishan Reddy) कैबिनेट मंत्री
 चिराग पासवान (Chirag Paswan) कैबिनेट मंत्री
 सीआर पाटील (CR Patil) कैबिनेट मंत्री
 राव इंद्रजीत सिंह (Rao Indrajeet Singh) राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
 जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
 अर्जुन राम मेघवल (Arjun Ram Meghwal) राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
 प्रतापराव जाधव (Pratap Rao Jadhaw) राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
 जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
 जितिन प्रसाद (Jitin Prasad) राज्य मंत्री
 श्रीपद यशो नाइक (Shripad Yesso Naik) राज्य मंत्री
 पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary) राज्य मंत्री
 कृष्णपाल गुर्जर (Krishanpal Gurjar)  राज्य मंत्री
 रामदास आठवले (Athawale Ramdas Bandu) राज्य मंत्री
 रामनाथ ठाकुर (Ramnath Thakur)  राज्य मंत्री
 नित्यानंद राय (Nityanand Rai) राज्य मंत्री
 अनुप्रिय पटेल (Anupriya Patel) राज्य मंत्री
 वी सोमन्ना (V Somanna) राज्य मंत्री
 चंद्रशेखर पेम्मासानी (Chandra S Pemmasani) राज्य मंत्री
 एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) राज्य मंत्री
 शोभा करांदलाजे (Shobha Karandlaje)राज्य मंत्री
 कीर्तिवर्धन सिंह (kirtivardhan Singh) राज्य मंत्री
 बनवारी लाल वर्मा (Banvari Lal Varma) राज्य मंत्री
 शांतनु ठाकुर (Shatanu Thakur) राज्य मंत्री
 सुरेश गोपी (Suresh Gopi) राज्य मंत्री
 एल मुरुगन (L Murugan) राज्य मंत्री
 अजय टम्टा  (Ajay Tamta) राज्य मंत्री
 बंडी संजय कुमार (Bandi Sanjy Kumar) राज्य मंत्री
 कमलेश पासवान (Kamlesh Paswan) राज्य मंत्री
 भागीरथ चौधरी (Bhagirath Chaudhary) राज्य मंत्री
 सतीश चंद्र दुबे (Satish Chandra Dubey) राज्य मंत्री
 संजय सेठ (Sanjay Seth) राज्य मंत्री
 रावनीत सिंह बिट्टू (Ravneet Singh Bittu) राज्य मंत्री
 दुर्गा दास उइके (Durga Das Uikey) राज्य मंत्री
 रक्षा निखिल खडसे (Raksha Khadse) राज्य मंत्री
 सुकांता मजूमदार (Sukanta Majumdaar) राज्य मंत्री
 सावित्री ठाकुर (Savitri Thakur) राज्य मंत्री
 तोखन साहू (Tokhan Sahu) राज्य मंत्री
 डॉ राजभूषण निषाद (Raj Bhushan Chaudhary Nishad) राज्य मंत्री
 भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा (Bhupathiraju Srinivasa Varma) राज्य मंत्री
 हर्ष मल्होत्रा (Harsh Malhotra) राज्य मंत्री
 निमुबेन जयंतीभाई बांभानिया  (Nimuben Jayantibhai Bambhaniya) राज्य मंत्री
 मुरलीधर मोहोल (Murlidhar Mohol) राज्य मंत्री
 जॉर्ज कुरियन (George Kurian) राज्य मंत्री
 पबित्रा मार्गेरिटा  (Pabitra Margherita) राज्य मंत्री

पिछली सरकार में कुल 24 कैबिनेट मंत्री शामिल थे | इस बार ये संख्या तीस हो गई है | यानी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में अब अन्य राजनेताओं का अधिक दख़ल होगा | अब तक नरेंद्र मोदी की सरकारों में बाक़ी मंत्री उनके कहे पर चलते थे | विश्लेषक मान रहे हैं कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गठबंधन सहयोगियों के दख़ल के साथ इस सरकार (Narendra Modi Cabinet 3.0) में तालमेल बिठाना पड़ेगा |

Cabinet Ministers Portfolio list 2024

नरेंद्र मोदीप्रधानमंत्री
राजनाथ सिंहरक्षा मंत्रालय
अमित शाहगृह मंत्रालय
नितिन गडकरीसड़क एवं परिवहन
जेपी नड्डास्वास्थ्य मंत्रालय, रसायन एवं उर्वरक
शिवराज सिंह चौहानकृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रालय
निर्मला सीतारमणवित्त मंत्रालय
एस जयशंकरविदेश मंत्रालय
मनोहर लाल खट्टरशहरी विकास मंत्रालय, ऊर्जा मंत्रालय
एचडी कुमारस्वामीभारी उद्योग और स्टील मंत्रालय
पीयूष गोयलवाणिज्य मंत्रालय
धर्मेंद्र प्रधानशिक्षा मंत्रालय
जीतन राम मांझीसुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय
राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंहपंचायती राज, मत्स्य, पशुपालन और डेयरी
सर्बानंद सोनेवालाजहाजरानी मंत्रालय
वीरेंद्र कुमारसामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
राम मोहन नायडूनागरिक उड्डयन मंत्रालय
प्रह्लाद जोशीउपभोक्ता मंत्री, नवीन ऊर्जा विभाग
जुएल ओरांवआदिवासी मामलों के मंत्री
गिरिराज सिंहकपड़ा मंत्री
अश्विनी वैष्णवरेल, आईटी, सूचना एवं प्रसारण मंत्री
ज्योतिरादित्य सिंधियाटेलीकॉम मंत्रालय, नॉर्थ ईस्ट क्षेत्र के विकास मंत्री
भूपेंद्र यादवपर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री
गजेंद्र सिंह शेखावतकला पर्यटन और संस्कृति मंत्री
अन्नपूर्णा देवीमहिला एवं बाल विकास मंत्री
किरण रिजिजूसंसदीय कार्य मंत्री, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री
हरदीप सिंह पुरीपेट्रोलियम मंत्री
मनसुग मंडावियाश्रम और रोजगार, खेल मंत्री
जी किशन रेड्डीकोयला, खान मंत्री
चिराग पासवानखाद्य प्रसंस्करण मंत्री
सीआर पाटिलजल शक्ति मंत्रालय
राव इंद्रजीत सिंहयोजना मंत्रालय, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार), संस्कृति मंत्रालय के राज्य मंत्री
जितेंद्र सिंहसाइंस एवं टेक्नोलॉजी ,अर्थ साइंस (स्वतंत्र प्रभार)
अर्जुन राम मेघवालकानून मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), संसदीय कार्य राज्य मंत्री
प्रताप राव गनपतराव जाधवआयुष मंत्री स्वतंत्र प्रभार, स्वास्थ्य राज्य मंत्री
जयंत चौधरीस्किल डेवलपमेंट (स्वतंत्र प्रभार), शिक्षा राज्य मंत्री
जितिन प्रसादवाणिज्य और आईटी के राज्य मंत्री
श्रीपद नाइकऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री
पंकज चौधरीवित्त राज्य मंत्री
कृष्ण पाल गुर्जरसहकारिता राज्य मंत्री
रामदास अठावलेसामाजिक न्याय और आधिकारिता राज्य मंत्री
रामनाथ ठाकुरकृषि राज्य मंत्री
नित्यानंद रायगृह राज्य मंत्री
अनुप्रिया पटेलस्वास्थ्य और रसायन उर्वरक राज्य मंत्री
वी सोमन्नाजल शक्ति और रेल राज्य मंत्री
डॉ चंद्रशेखरग्रामीण विकास और दूर संचार राज्य मंत्री
एसपी सिंह बघेलमत्स्य पशुपालन, डेयरी राज्य मंत्री, पंचायती राज्य मंत्री
शोभा करांदजलेएमएसएमई राज्य मंत्री, श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री
कीर्तिवर्धन सिंहपर्यावरण, विदेश राज्य मंत्री
बीएल वर्माउपभोक्ता, सामाजिक न्याय एवं धिकारिता राज्य मंत्री
शांतनु ठाकुरजहाजरानी राज्य मंत्री
सुरेश गोपीपेट्रोलियम और संस्कृति राज्य मंत्री
एल मुर्गनसंसदीय कार्य और आईटी राज्य मंत्री
अजय टम्मापरिवहन राज्य मंत्री
बंदी संजय कुमारगृह राज्य मंत्री
कमलेश पासवानग्रामीण विकास राज्य मंत्री
भागीरथ चौधरीकृषि राज्य मंत्री
सतीश चंद्र दुबेकोयला, खान राज्य मंत्री
संजय सेठरक्षा राज्य मंत्री
रवनीत सिंह बिट्टूखाद्य प्रसंस्करण उद्योग, रेलवे राज्य मंत्री
दुर्गा दास उइकेजनजातीय मामलों राज्य मंत्री
रक्षा खडसेयुवा एवं खेल मंत्रालय राज्य मंत्री
सुकांत मजूमदारशिक्षा, उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास राज्य मंत्री
सवित्री ठाकुरमहिला बाल विकास राज्य मंत्री
तोखन साहूआवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री
राजभूषण चौधरीजल शक्ति मंत्रालय राज्य मंत्री
भूपतिराजू श्रीनिवास वर्माभारी उद्योग, इस्पात मंत्रालय राज्य मंत्री
हर्ष मल्होत्राकॉरपोरेट अफेयर्स, सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री
निमुबेन जयंतीभाई बंभाणियाउपभोक्ता, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री
मुरलीधर मोहोलसहयोग, नागरिक उड्डयन मंत्रालय राज्य मंत्री
जॉर्ज कुरियनअल्पसंख्यक, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी व्यवसा राज्य मंत्री
पबित्रा मार्गेरिटाविदेश राज्य मंत्री और कपड़ा मंत्रालय राज्य मंत्री

ये भी पढ़े: लोकसभा चुनाव में कंगना रनौत से पराजित उम्मीदवार ने भी थप्पड़ कांड पर बयान देते हुए इसे बड़ी बात बताया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *