पुतिन का राष्ट्र को संबोधन, बोले-‘देश को अंदरूनी कलह से बचाएंगे और विद्रोहियों को कठोर से कठोर जवाब देंगे’

विद्रोह के बाद पुतिन ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि हम अपने देश को अंदरूनी विद्रोह से बचाएंगे। इस संदर्भ में हमारा जवाब कठोर से भी कठोर होगा।

News Jungal Desk: रूस के राष्ट्रपित पुतिन के खिलाफ रूस की प्राइवेट सेना कही जाने वाली वैगनर आर्मी ने बगावती तेवर दिखाने चालू कर दिए हैं। वैगनर आर्मी ने रोस्तोव शहर और वहां मौजूद मिलिट्री हेडक्वार्टर पर कब्जा करने का ताजा दावा किया है। वैगनर आर्मी ने कहा कि आम लोगों की हत्या करने वालों को हटाएंगे और देश के खातिर तख्तापलट करेंगे। विद्रोहियों के ऐलान के बाद पुतिन ने देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम अपने देश को अंदरूनी कलह से बचाएंगे। वैगनर ने निजी स्वार्थों के चले हमारी पीठ में छुरा घोंपा है। प्राइवेट आर्मी ने देश की जनता को धोखा दिया है। लेकिन अब हमारा जवाब कठोर से भी कठोर होगा।

विद्रोहियों को मिलेगा कठोर से कठोर जवाब

अपने संबोधन में पुतिन ने कहा कि आज हम जिस चीज का सामना कर रहे हैं वह देश के साथ आंतरिक विश्वासघात है। हमें रूस में अपनी सभी सेनाओं की एकता की जरूरत है। जो कोई भी विद्रोह के पक्ष में कदम उठाएगा उसे कड़ी सजा मिलेगी। पुतिन ने बताया कि रूसी सेना हीरो की तरह काम कर रही है। वह आर-पार करने के मूड में हैं। उन्होंने कहा कि वैगनर के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। पुतिन बातों से साफ है कि वह यूक्रेन को लेकर कोई समझौता नहीं करेंगे। इस बीच विद्रोहियों को सरेंडर करने को कहा गया है।

Read also: मध्य प्रदेश : आज प्रदेश में दस्तक देगा मानसून, 25 जिलों में बारिश का अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *