News Jungal Media

राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे का हुआ निधन, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

भाजपा के राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे का 74 वर्ष की आयु में दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया।

आगरा के रहने वाले भाजपा के राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे का 74 वर्ष की आयु में दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। इस बात की जानकारी उनके बेटे प्रांशु दुबे ने दिया।

हरिद्वार दुबे के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए अपनी शोक सवेदनाएं व्यक्त की हैं। सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि राज्यसभा सांसद, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री हरिद्वार दुबे जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें।

बता दें कि हरिद्वार दुबे साल 2020 में राज्यसभा के सदस्य बने थे।कल्याण सिंह की सरकार में वह यूपी की वित्त राज्य मंत्री भी रहे थे। वे संघ के एक पुराने प्रचारक भी थे। भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय राजनीति में आने से पहले वह सीतापुर, अयोध्या और शाहजहांपुर में आरएसएस के जिला प्रचारक रहे हैं।

Exit mobile version