Site icon News Jungal Media

रतन टाटा के सौतले भाई नोएल टाटा बने टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन,

देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार की रात निधन हो गया। इसके बाद टाटा ट्रस्ट की बैठक में उनके सौतेले भाई नोएल टाटा को नया चेयरमैन नियुक्त किया गया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने इस फैसले पर मुहर लगाई। आइए जानते हैं कौन हैं नोएल टाटा और उनका रतन टाटा से क्या रिश्ता है?

कौन हैं नोएल टाटा?

नोएल टाटा, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। रतन टाटा के पिता, नवल टाटा ने दो शादियां की थीं। पहली शादी सूनी टाटा से हुई, जिनसे रतन टाटा और जिम्मी टाटा का जन्म हुआ। सूनी से तलाक के बाद, नवल टाटा ने 1955 में स्विट्जरलैंड की बिजनेसवुमन सिमोन से दूसरी शादी की। नोएल टाटा सिमोन और नवल टाटा के बेटे हैं।

इसे भी पढ़ें : जिगरा मूवी रिव्यू: सत्या अपने भाई के लिए सिस्टम से भी लड़ने को तैयार

नोएल टाटा की शादी आलू मिस्त्री से हुई है, जो टाटा संस के सबसे बड़े एकल शेयरधारक और साइरस मिस्त्री के पिता पालोनजी मिस्त्री की बेटी हैं। नोएल और आलू के तीन बच्चे हैं: लीह टाटा, माया टाटा, और नेवाइल टाटा।

नोएल की बेटी लीह टाटा टाटा समूह में अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने स्पेन के प्रतिष्ठित IE बिजनेस स्कूल से मार्केटिंग में मास्टर डिग्री पूरी की और वर्तमान में टाटा समूह के साथ काम कर रही हैं। लीह ने 2006 में ताज होटल्स रिसॉर्ट्स एंड पैलेसेस में सहायक बिक्री प्रबंधक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी और अब ताज होटल्स में विकास और विस्तार की प्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं।

Exit mobile version