Site icon News Jungal Media

RBI का बड़ा एक्शन: 10 सितंबर तक बैंक पर लगाए प्रतिबंध!

Rbi News

RBI का बड़ा एक्शन: रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने लखनऊ के इंडियन मर्केंटाइल कोऑपरेटिव बैंक पर प्रतिबंधों को आगे बढ़ा दिया है | हालाँकि, बैंक अपनी बैंकिंग बिजनेस को जारी रख सकेगा |

आपको यह बता दें कि 9 मार्च, साल 2023 को RBI ने बैंक पर सख्ती (RBI action) करते हुए कई चीजों पर रोक लगाने का फैसला लिया था | इन्हीं रोक को आगे बढ़ाते हुए आरबीआई ने बैंक पर लगाए गए प्रतिबंध को सितंबर 2024 तक जारी रखने का निर्णय लिया है |

जिन लोगों का भी बैंक में खाता है वो विशेष रूप से सभी बचत या चालू खातों या किसी अन्य खाते से एक लाख रुपये से अधिक की रकम नहीं (RBI Action on Bank) निकाल सकते है |

एक बयान में आरबीआई (Rbi News) ने कहा कि लखनऊ का यह कोऑपरेटिव बैंक बिना पूर्व अनुमति के नए कर्ज या एडवांस नहीं देगा और न ही पुराने कर्ज का रिन्युअल कर सकेगा | इसके अलावा किसी भी तरह का कोई निवेश करने के लिए भी बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक से पहले इजाजत लेनी होगी |

एक लाख से ज्यादा राशि नहीं निकाल सकेंगे खाताधारक

Indian Mercantile Co Operative Bank के ग्राहक एक लाख रुपये से ज्यादा की रकम नहीं निकाल सकेंगे | हालाँकि, आरबीआई ने यह भी कहा है कि इसे बैंकिंग लाइसेंस को रद्द करने के रूप में नहीं माना जाना चाहिए | आरबीआई के अनुसार बैंकिंग का कारोबार जारी रहेगा है |

अगले आदेश तक इन्ही नियमों का पालन होगा | 10 सितंबर 2024 तक यहीं प्रतिबंध लागू रहेंगे | RBI का बैंक के विरुद्ध यह बड़ा एक्शन छह महीने तक प्रभाव में रहेंगा, छह महीने बाद स्थिति की समीक्षा की जाएगी |

ये भी पढ़े: सरकार ने नीट परीक्षा में अनियमितताओं के आरोपों का जवाब देते हुए मामले की जांच के लिए एक नई समिति का गठन किया..

Exit mobile version