Samsung

Samsung Galaxy Z Fold 6 And Z Flip 6 : Samsung Galaxy Z Fold 6 और Z Flip 6 किया लॉन्च

Samsung Galaxy Z Fold 6 And Z Flip 6 : सैमसंग (Samsung) ने अपने नए स्मार्टफोन्स मार्केट में ले आया है | कंपनी ने Fold 6 और Flip 6 को मार्केट में लॉन्च किया है, जो लाजबाब फीचर्स के साथ आते हैं | इन फोन्स को आप कई कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं | कंपनी ने इवेंट में स्मार्टफोन के साथ कई दूसरे प्रोडक्ट्स को भी लॉन्च किया है |

Samsung Galaxy Z Fold 6 And Z Flip 6

Samsung ने अपने नए Fold और Flip फोन्स को लॉन्च कर दिया है | कंपनी ने Galaxy Z Flip 6 और Fold 6 को पेरिस में हुए इवेंट में लॉन्च किया है | ये स्मार्टफोन भारत में भी लॉन्च हो चुके हैं, जो आकर्षक फीचर्स के साथ आते हैं | इन फोन्स के साथ कंपनी ने AI कैपेबिलिटीज को भी जोड़ा है | 

इसके साथ ही कंपनी ने लॉन्च इवेंट में Galaxy Watch Ultra, Galaxy Watch 7 सीरीज, Galaxy Buds3, Galaxy Buds3 Pro और Galaxy Ring को लॉन्च किया है | सैमसंग के नए फोल्ड और Flip फोन्स में AI फीचर्स की भरमार है |

कंपनी ने इन्हें Galaxy AI (5G Samsung Galaxy) के साथ लॉन्च किया है | इसमें Google Gemini के साथ सर्किल टू सर्च और दूसरे AI फीचर्स मिलते हैं |

 Samsung Galaxy Z Fold 6 And Z Flip 6 Review

Galaxy Z Fold 6 (Galaxy Z Fold 6 review) को आप सिल्वर शैडो, पिंक और नेवी कलर में खरीद सकेंगे | वहीं Galaxy Z Flip 6 को सिल्वर शैडो, यलो, ब्लू और मिंट में खरीदा सकते है |

Samsung Galaxy Z Fold 6 And Z Flip 6 Review

इनका कलर ऑप्शन सिर्फ Samsung की आधिकारिक वेबसाइट पर ही मिलेगा | भारत में कीमत की बात करें, तो कंपनी ने दोनों ही फोन्स को कई कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है | Galaxy Z Flip 6 के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,09,999 रुपये है | वहीं 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,21,999 रुपये है |

Galaxy Z Fold 6 के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,64,999 रुपये है | वहीं 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,76,999 रुपये है | टॉप वेरिएंट 1TB स्टोरेज के साथ 2,00,999 रुपये में लॉन्च हुआ है | ग्लोबल मार्केट में सैमसंग ने Galaxy Z Flip 6 (Galaxy Z Flip 6 review) को 1099 डॉलर (लगभग 91 हजार रुपये) और Galaxy Z Fold 6 को 1899 डॉलर ( लगभग1,58,555 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया है | 

Galaxy Z Fold 6 की स्पेसिफिकेशन्स (Samsung Galaxy Z Fold 6 and Z Flip 6 Specs)

सैमसंग के इस फोन में 7.6-inch का Dynamic AMOLED डिस्प्ले मेन स्क्रीन पर देता है | वहीं कवर स्क्रीन 6.3-inch के Dynamic AMOLED डिस्प्ले में आती है | दोनों ही स्क्रीन 120Hz के रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती हैं. कवर स्क्रीन पर 10MP का सेल्फी कैमरा मिलता है | 

Samsung Galaxy Z Fold 6 and Z Flip 6 Specs

वहीं मेन स्क्रीन पर 4MP का अंडर डिस्प्ले कैमरा मिलता है | रियर साइड में कंपनी ने ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 50MP का वाइड एंगल लेंस और 10MP का टेलीफोटो लेंस मिलता है | स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 3 पर काम करता है | 

फोन तीन कॉन्फिग्रेशन में आता है | इसमें 12GB RAM और 1TB तक का स्टोरेज मिलता है | फोन को पावर देने के लिए 4400mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W की वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है | इसमें फास्ट वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है | फोन Android 14 पर बेस्ड One UI 6.1.1 पर काम करता है |

Samsung Galaxy Z Fold 6 and Z Flip 6 Specs Review

इस फोन में 6.7-inch में Dynamic AMOLED मेन डिस्प्ले और 3.4-inch में Super AMOLED कवर डिस्प्ले मिलता है | मेन स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जबकि कवर स्क्रीन 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है | कैमरा की बात करें, तो इसमें 10MP का सेल्फी कैमरा मिलता है | वहीं 12MP+50 का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है |

Samsung Galaxy Z Fold 6 and Z Flip 6 Specs Review

स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आता है | इसमें 12GB RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलता है | फोन को पावर देने के लिए 4000mAh की बैटरी दी गई है,जो 25W की चार्जिंग और फास्ट वायरलेस चार्जिंग के साथ आती है | हैंडसेट Android 14 पर काम करता है |

Read More : Redmi 13 5G  phone लॉन्च से पहले ही आ गया सामने, 108MP  कैमरे से होगा लैस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *