Site icon News Jungal Media

Sapne Me Ghar Dekhna : सपने में घर देखना

swapna shastra

Sapne Me Ghar Dekhna : हर इन्सान का सपना (swapna shastra) होता है कि उसका एक घर हो, जहां वह अपने परिवार के साथ अपनी दुनिया बसा सके। कभी कभी लोगों को घर खरीदते या बनते देखने के सपने भी आते हैं।

लेकिन क्या आपको पता है कि सपने में घर खरीदना (House Dream) या बनते देखने का क्या संकेत होता है। स्वपन शास्त्र में इसके बारे में बारे में विस्तार से बताया गया है। आइए जानते हैं सपने में घर या मकान बनता दिखाई देने के संकेत क्या हैं….

सपने जीवन का अहम् हिस्सा होते हैं और हर सपना (Psychology of dreams) आपके जीवन की किसी ना किसी घटना से संबंधित हैं। स्वप्न देखना एक सामान्य क्रिया है |

प्राचीन काल में राजा महाराजा अपने शासन काल में स्वपन विशेषज्ञ रखते थे, ताकि वह अपने सपने के रहस्य के बारे में जान सकें। कई बार सपनों में लोग अपना स्वयं का घर बनते या खरीदते हुए देखते हैं, जिसमें वह अपने परिवार के साथ सुकून से रह सके। आज हम आपको ऐसे ही सपनों के अर्थ के बारे में बताने जा रहे हैं…

सपने में मकान बनते देखना (Dream Interpretation)

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आप सपने में अपना मकान बनते हुए देख रहे हैं तो यह शुभ संकेत माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि जल्द ही आपको इस मामले में कोई खुशखबरी मिल सकती है |

और आपके जीवन में कुछ नया और अलग होने वाला है। वहीं कुछ लोग मानते हैं कि सपने में घर बनते देखने का मतलब है कि व्यक्ति को अच्छा जीवनसाथी मिलने वाला है।

सपने में फ्लैट खरीदते देखना (Spiritual Meaning of a House in a Dream)

अगर आप सपनों में मकान या फ्लैट खरीदते देख रहे हैं तो यह भी शुभ संकेत माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि भविष्य में आप खुद का बिजनस शुरू कर सकते हैं या आर्थिक रूप से मजबूत भी होंगे।

सपने में टूटा घर देखना (Sapne Me Tuta Hua Ghar dekhna)

अगर आप सपनों में कोई टूटा हुआ घर या मकान देख रहे हैं तो यह अशुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा और आप जिस क्षेत्र में काम कर रहे हैं, वहां आपको सतर्कता बरतनी होगी अन्यथा आपको धन हानि हो सकती है।

सपने में पैतृक घर देखना (Sapne Me Patrik Ghar Dekhna)

अगर आपको सपनों में पैतृक घर या घर का कुछ हिस्सा दिखाई दिया है तो यह शुभ संकेत माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि आपकी आने वाली जिंदगी में कुछ अच्छा होने वाला है और परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही गृहस्थ जीवन से शुभ सूचना भी मिल सकती है।

सपने में भव्य बिल्डिंग देखना (Sapne Me Imarat Dekhna)

अगर आप सपनों में भव्य बिल्डिंग या घर देख रहे हों, जिसमें हरा भरा बगीचा हो तो यह शुभ संकेत माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि आपके जीवन में संपन्नता आने वाली है। साथ ही आप किस यात्रा पर जा सकते हैं, जहां आपको शुभ लाभ होगा।

अगर आप सपनों में एक लाइन से कई सारे घर देखते हैं तो यह शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आने वाले भविष्य में आप अपने काम से संतुष्ट नजर आएंगे।

Read more : Sapne Me Hathi Dekhna : सपने में हाथी देखना

Exit mobile version