Shravan Somvar 2024

Sawan 2024 : 22 से शुरु हो रहा है सावन का शुभ महीना | जाने सावन महीने की पूजा विधि और उपाय

Sawan 2024 : शिवपुराण के अनुसार, सावन का महीना बेहद खास माना जाता है | क्योंकि इस माह को भगवान शिव के सभी भक्त कावड़ के रूप में मनाते हैं | सावन का महीना 22 जुलाई (Shravan Maas) से शुरू होने वाला है और इसका समापन 19 अगस्त रक्षाबंधन के दिन होगा | इस बार सावन 29 दिनों के रहेंगे, जिसमें 5 सावन के सोमवार पड़ेंगे |

Sawan 2024

हर साल शिव भक्तों को सावन के महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है | शास्त्रों के अनुसार, सावन का महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय महीना होता है | सावन के महीने में हर दिन और विशेष रूप से सावन सोमवार के दिन (Shravan Somvar Vrat) भगवान शिव की पूजा-उपासना करने से जीवन में हर तरह की सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है |

Shravan Somvar Vrat

सावन के महीने में शिव आराधना करने पर भक्तों की सभी तरह की मनोकामनाओं को भगवान शिव जल्द ही पूरा करते हैं | इस बार सावन का महीना 22 जुलाई, सोमवार से शुरू होने जा रहा है |

Read more : Sapne Me Ghar Dekhna : सपने में घर देखना

कब है सावन या श्रावण? (Sawan 2024 start date and end date)

Sawan 2024 start date and end date

इस साल सावन का महीना 22 जुलाई (Shravan month 2024) से शुरू होने जा रहा है और इसका समापन 19 अगस्त रक्षाबंधन के दिन होगा | यानी कि सावन 29 दिनों के रहेंगे | जिसमें सावन के 05 सोमवार पड़ेंगे |

सावन में बनेंगे ये शुभ योग

Shravan month 2024

इस बार सावन का महीना बहुत ही खास माना जा रहा है | दरअसल, सावन में इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग, प्रीति योग, आयुष्मान योग, चंद्रमा मंगल की युति से नवपंचम योग और शश योग का निर्माण होने जा रहा है | 

सावन महीने के हैं सोमवार (Sawan Somwar Vrat 2024)

Sawan Somwar Vrat 2024

हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू होगा |

  • 22 जुलाई- पहला सावन का सोमवार
  • 29 जुलाई- दूसरा सावन का सोमवार
  • 5 अगस्त- तीसरा सावन का सोमवार
  • 12 अगस्त- चौथा सावन का सोमवार
  • 19 अगस्त- पांचवां सावन का सोमवार (Shravan Somvar 2024) या सावन समाप्त

    सावन मास का महत्व  (Shravan Maas Importance)

    सावन सोमवार के सभी व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित हैं | इसलिए, सावन माह में ये कावड़ यात्रा निकाली जाती है | कावड़ में भगवान शिव के सारे भक्तजन छोटे-छोटे बर्तनों में पवित्र नदियों से जल लेकर आते हैं |

    Shravan Maas Importance

    साथ ही कावड़ यात्रि केसरिया रंग के कपड़े भी पहनते हैं |और अपनी भक्ति और समर्पण के प्रतीक के रूप में भगवान शिव से जुड़े पवित्र स्थानों तक पैदल चलते हैं |

    सावन मास की पूजन विधि (Sawan 2024 Shivling Puja)

    सावन के दिन प्रात: काल स्नान करने के बाद शिव मंदिर जाएं | घर से आप नंगे पैर जाएं तथा घर से ही कलश में जल भरकर ले जाएं | मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करें, भगवान को साष्टांग करें | वहीं पर खड़े होकर शिव मंत्र का 108 बार जाप करें |

    Sawan 2024 Shivling Puja

    सायंकाल भगवान के मंत्रों का फिर से जाप करें, तथा उनकी आरती करें | पूजा की समाप्ति पर केवल जलीय आहार ग्रहण करें | अगले दिन पहले अन्न वस्त्र का दान करें तब जाकर व्रत का पारायण करें |

    सावन के उपाय (Sawan 2024 Upay)

    विवाह बाधाओं के उपाय (Sawan Upay 2024)

    Sawan 2024 Upay

    108 बेलपत्र ले लें, हर बेलपत्र पर चंदन से श्रारीम लिखें | इसके बाद एक-एक करके सारे बेलपत्र शिवलिंग पर अर्पित कर दें, शीघ्र विवाह की प्रार्थना करें |

    संतान बाधाओं के उपाय (Sawan Ke Upay)

    Sawan Ke Upay

    सावन के हर सोमवार पर शिवजी के मंदिर जाएं, शिवलिंग पर घी अर्पित करें, फिर जल की धारा चढ़ाएं और संतान प्राप्ति की प्रार्थना करें | 

    Read More : सपने में घोड़ा देखना (Sapne Me Ghoda Dekhna) का क्या मतलब है ?

    सावन सोमवार व्रत के पूजन मंत्र (Sawan 2024 Shiva Mantra)

    Sawan 2024 Shiva Mantra
    • ऊं नम: शिवाय: 
    • ऊं शंकराय नम: 
    • ऊं महेश्वराय नम:
    • ऊं ईशानाय नम: 
    • ऊं नमो भगवते दक्षिणामूर्त्तये मह्यं मेधा प्रयच्छ स्वाहा। 
    • ऊं ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय ।
    • ऊं त्र्यम्बकाय नम: 

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *