फिर झुलसाएंगे लू के थपेड़ें, IMD ने जारी किया इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में लू को अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में शाम तक बारिश की संभावना जताई गई है।

News Jungal Desk :छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप जारी है। और मौसम विभाग ने प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। और राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में लू को अलर्ट जारी किया है। और शुक्रवार को रायपुर में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में शाम तक बारिश की संभावना बताई गई है।

इन जिलों में ऐसा रहा तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने प्रदेश में कई जिलों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। और शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा है । रायगढ़ में अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस, जांजगीर में 43.1 डिग्री सेल्सियस, बलोद में 42.7 डिग्री सेल्सियस, बलौदा बाजार में 42.6 डिग्री सेल्सियस, राजनंदगांव में 42.5 डिग्री सेल्सियस, मुंगेली में 42.4 डिग्री, रायपुर में 41.4 डिग्री, बीजापुर में 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकाॅर्ड किया गया है । ।

आज भी आंधी-बारिश की संभावना

मौसम विभाग रायपुर ने आज भी कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। और दोपहर बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। और शुक्रवार को प्रदेश के दक्षिणी जिलों में बादल छाए रहे और तेज हवाएं चली। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई।

यह भी पढ़े :- क्या होगी कानूनी करवाई?30 सितंबर तक अगर नहीं बदल पाए 2000 के नोट तो

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top