Stree 2 trailer

Stree 2 Trailer Review : आज हुआ Stree 2 का ट्रेलर रिलीज़ 15 अगस्त को श्रद्धा कपूर लेकर आ रही है स्त्री

Stree 2 Trailer Review : वर्ष 2018 में आई फिल्म ‘स्त्री’ के सीक्वल ‘स्त्री 2’ (Stree 2 trailer) का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

Stree 2 Trailer Review

उम्मीद की जा रही है कि बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस पर व्याप्त सूखे से यह फिल्म निजात दिलाने में मदद कर सकती है। फिल्म अगस्त में रिलीज होगी।

Stree 2 Trailer Release Date

Stree 2 Trailer  Release Date

आज 18 जुलाई गुरुवार (Stree 2 release date In India) को Stree 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस बार चंदेरी के सामने नई मुसीबत आई है। इस बार आतंक स्त्री का नहीं, बल्कि सरकटे का होगा।

Stree 2 Cast & Crew

राजकुमार राव (rajkummar rao movies 2024), श्रद्धा कपूर, पकंज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘स्त्री 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस बार स्त्री चली गई है, लेकिन सरकटे आया है।राजकुमार राव सहित पूरा चंदेरी गांव सिरकटे के आतंक में फंसा दिखा है और अपने बचाव के रास्ते खोज रहा है।

Stree 2 Cast & Crew

ट्रेलर की शुरुआती दृश्यों में घना अंधेरा छाया है। बैकग्राउंट में पंकज त्रिपाठी की आवाज आ रही है, ‘स्त्री (Stree 2 Trailer Review) जा चुकी है। लेकिन, चंदेरी पुराण किताब के खोए पन्नों में साफ-साफ लिखा था कि स्त्री के जाते ही वह आएगा’।

सवाल है कि, ‘कौन आएगा’?  जवाब है, ‘वही जिसने उस वेश्या को मारकर स्त्री बनाया था। जिसे इतिहास सिर्फ एक नाम से जानता है’। 

Stree 2 Story :

इसके बाद स्क्रीन पर लिखा दिखाई देता है, ‘सरकटे का आंतक’। लोग पूछते हैं, ‘सरकटे के बारे में हम क्या जानते हैं?’ सरकटे का सिर कटा हुआ है। चंदेरीवासियों में स्त्री (Stree 2 story in hindi) के साथ-साथ सरकटे का भी खौफ है। लेकिन, हॉरर के इस तड़के के बीच कॉमेडी के भी कुछ अंश है।

Stree 2 Story

स्त्री बनीं श्रद्धा कपूर (shraddha kapoor) खौफनाक अंदाज में नजर आई हैं। गांववालों के मासूम सवाल हैं। सरकटे से बचने के लिए गांव वाले तरह-तरह की तरकीब खोजते हैं। गांववालों को रास्ता मिल जाता है और इस तरह सरकटे का सामना स्त्री से होता है।

Stree 2 Trailer  Out

श्रद्धा कपूर ने पोस्ट साझा कर ट्रेलर (Stree 2 Trailer Out) लॉन्च की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है, ‘ये रहा ट्रेलर! भारत का सबसे बड़ा गिरोह चंदेरी के नए आतंक से लड़ने के लिए वापस आ गया है! इस साल की सबसे बड़ी हॉरर कॉमेडी फिल्म देखने के लिए तैयार रहिए’। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी। 

Read More : Indian 2 Review: हिंदुस्तानी 3 के चक्कर में फिका पड़ा हिंदुस्तानी 2 का जलवा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *