Tania Sachdev: महिला ग्रैंडमास्टर तानिया सचदेव ने गंभीर सवाल दिल्ली सरकार पर उठाया है। तानिया सचदेव ने खेल को मान्यता न मिलने पर अपना दुःख जताया है। तानिया की इस चिंता पर मुख्यमंत्री आतिशी ने जवाब भी दिया।

भारतीय शतरंज खिलाड़ी और महिला ग्रैंडमास्टर तानिया सचदेव ने खेल के लिए समर्थन नहीं मिलने पर अपनी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शतरंज ओलंपियाड जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मान्यता (chess controversy) नहीं मिली।
तानिया (Tania Sachdev News) ने कहा कि साल 2022 शतरंज के ओलंपियाड में महिला टीम के कांस्य और दो साल बाद ऐतिहासिक शतरंज ओलंपियाड में गोल्ड के साथ वापस आई है, लेकिन दिल्ली सरकार की ओर से शतरंज को कोई स्वीकृति और मान्यता नहीं मिली (No support or recognition) है।

आगे कहा कि जो राज्य अपने चैंपियन का समर्थन करते हैं और उनका जश्न मनाते हैं। उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से इस ओर ध्यान देने का आग्रह किया है।
read more : ChatGPT on WhatsApp:अब लैंडलाइन फोन और व्हाट्सऐप पर भी इस्तेमाल कर सकते है ChatGPT, जाने तरीका !
सीएम आतिशी ने दिया जवाब (CM Atishi Respond Chess Player Tania Sachdev)
तानिया को जवाब देते हुए मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा (cm atishi news) कि हैल्लो तानिया, हमने हमेशा अपने सभी एथलीटोंऔर खिलाड़ियों का समर्थन किया है। खासकर हमारे स्कूलों में।

आपसे मिलना और यह समझना अच्छा लगेगा कि शतरंज खिलाड़ियों के लिए और क्या किया जा सकता है। मेरा कार्यालय आपसे संपर्क करेगा और मैं वास्तव में आपके विचारों और सुझावों को सुनने के लिए उत्सुक हूं।
read more : Winter Solstice: 21 दिसंबर साल का सबसे छोटा दिन, जानिए इसके पीछे का विज्ञान !