Unnao: निर्माण सामग्री की सुरक्षा कर रहे गार्ड को बाइक ने मारी टक्कर, हुई मौत, चालक हुआ घायल…

सोमवार की रात पिंटू बाइक से मिर्जापुर कलां गया था। वापस लौटते समय गेट पर बाइक अनियंत्रित होकर गार्ड को तेज टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सुपरवाइज़र प्रिंस उपाध्याय ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्रशांत को मृत घोषित कर दिया।

News jungal desk: उन्नाव जिले के चकलवंशी कस्बे में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर सिक्योरिटी गार्ड को ड्यूटी के दौरान बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गार्ड की मौत हो गई और बाइक सवार घायल हो गया। गार्ड के भाई ने पुलिस को सूचना दी।  

बेहटामुजावर थाना क्षेत्र गरिया कलां निवासी प्रशांत (40)पुत्र अशोक कुमार सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। माखी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर कलां के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर निर्माण सामग्री की सुरक्षा के लिए गार्ड के पद पर ड्यूटी कर रहा था।
वहीं, पर बिहार प्रांत के सीतामढ़ी के भवती निवासी पिंटू (25) पुत्र नागेंद्र मजदूरी करता है। सोमवार की रात पिंटू बाइक से मिर्जापुर कलां गया था। वापस लौटते समय गेट पर बाइक अनियंत्रित हो गई और गार्ड को तेज टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सुपरवाइज़र प्रिंस उपाध्याय ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्रशांत को मृत घोषित कर दिया।

Read also: दो दिवसीय लद्दाख दौरे पर पहुंची द्रौपदी मुर्मू, सीमा की सुरक्षा कर रहे जवानों का बढ़ाएंगीं मनोबल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *