5 Cars Under 10 Lakh In India: यदि आपका बजट 10 लाख रुपये का है तो आज हम आपके लिए 10 लाख के अंदर आने वाली कारों की लिस्ट लेकर आए हैं। अगर आपका बजट 10 लाख रुपये से कम का है तो आपके लिए ये कारें एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है।

इंडियन मार्केट में कई गाड़ियां मौजूद है। जो लोगों के बजट में भी आती है। अगर आप अपने लिए एक नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और आपका बजट 10 लाख रुपये का है तो आज हम आपके लिए 10 लाख के अंदर आने वाली कारों (5 Cars Under 10 Lakh in hindi) की एक लिस्ट लेकर आए हैं।
Best cars under 10 lakhs:
1. Maruti Alto K10

देश में सबसे अधिक कारों की सेल करने वाली कंपनी मारुति है। अगर आपका बजट 10 लाख रुपये से कम का है, तो आपके लिए मारुति ऑल्टो K10 (Alto k10) बेहद अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। इस कार में आपको 1.0 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है। जो 65.7 bhp की पावर और 89 Nm का टार्क जनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड का मैनुअल गियरबॉक्स भी मिलता है। इस कार की कीमत 3.99 लाख रुपये से 5.96 लाख रुपये के बीच है।
मारुति ऑल्टो के10 के मुख्य स्पेसिफिकेशन:
एआरएआई माइलेज | 33.85 किलोमीटर/ किलोग्राम |
फ्यूल टाइप | सीएनजी |
इंजन डिस्पलेसमेंट | 998 सीसी |
नंबर ऑफ cylinders | 3 |
मैक्सिमम पावर | 55.92bhp@5300rpm |
अधिकतम टॉर्क | 82.1nm@3400rpm |
सीटिंग कैपेसिटी | 4, 5 |
ट्रांसमिशन टाइप | मैनुअल |
फ्यूल टैंक क्षमता | 55 litres |
बॉडी टाइप | हैचबैक |
2. Hyundai Grand i10

हुंडई भी देश में सबसे अधिक कारों की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। इस कार में आपको कई फीचर्स भी मिलते हैं। ये सबसे किफायती कार में से एक है। इस कार की कीमत 5.73 लाख रुपये से लेकर 8.51 लाख रुपये के बीच है। इसके साथ ही इसका इंजन 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन से लैस है। जो 82 बीएचपी की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।
हुंडई ग्रैंड आई10 निओस के मुख्य स्पेसिफिकेशन:
एआरएआई माइलेज | 16 किमी/लीटर |
फ्यूल टाइप | पेट्रोल |
इंजन डिस्पलेसमेंट | 1197 सीसी |
नंबर ऑफ cylinders | 4 |
मैक्सिमम पावर | 81.80bhp@6000rpm |
अधिकतम टॉर्क | 113.8nm@4000rpm |
सीटिंग कैपेसिटी | 5 |
ट्रांसमिशन टाइप | ऑटोमेटिक |
बूट स्पेस | 260 litres |
फ्यूल टैंक क्षमता | 37 litres |
बॉडी टाइप | हैचबैक |
सर्विस कॉस्ट | rs.2944, avg. ऑफ 5 years |
3. Maruti Suzuki swift

हमारी लिस्ट में मारुति की एक और कार मौजूद है। ये भारत में काफी अधिक सेल होती है। स्विफ्ट देश की सबसे अधिक बिकने वाली कार है। इसमें 1.2 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है। जो 88.5 बीएचपी की पावर और 113 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी कीमत 5.99 लाख रुपये से लेकर 9.03 लाख रुपये के बीच है।
मारुति स्विफ्ट के मुख्य स्पेसिफिकेशन:
एआरएआई माइलेज | 22.56 किमी/लीटर |
फ्यूल टाइप | पेट्रोल |
इंजन डिस्पलेसमेंट | 1197 सीसी |
नंबर ऑफ cylinders | 4 |
मैक्सिमम पावर | 88.50bhp@6000rpm |
अधिकतम टॉर्क | 113nm@4400rpm |
सीटिंग कैपेसिटी | 5 |
ट्रांसमिशन टाइप | ऑटोमेटिक |
बूट स्पेस | 268 litres |
फ्यूल टैंक क्षमता | 37 litres |
बॉडी टाइप | हैचबैक |
4. Maruti Suzuki WagonR

देश में मारुति सुजुकी वैगन आर की भी खूब बिक्री होती है, यह एक फैमिली हैचबैक कार है, इसमें अच्छा खासा स्पेस मिल जाता है | इंजन की बात करें तो इसमें 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है जो 88.5 bhp की पॉवर और 113 Nm का टार्क जेनरेट करने में सक्षम है | यह कार 5.55 लाख रुपये से लेकर 7.43 लाख की एक्स शोरूम कीमतों पर उपलब्ध हैं |
मारुति सुजुकी वैगन आर के मुख्य स्पेसिफिकेशन:
एआरएआई माइलेज | 24.43 किमी/लीटर |
फ्यूल टाइप | पेट्रोल |
इंजन डिस्पलेसमेंट | 1197 सीसी |
नंबर ऑफ cylinders | 4 |
मैक्सिमम पावर | 88.50bhp@6000rpm |
अधिकतम टॉर्क | 113nm@4400rpm |
सीटिंग कैपेसिटी | 5 |
ट्रांसमिशन टाइप | ऑटोमेटिक |
बूट स्पेस | 341 litres |
फ्यूल टैंक क्षमता | 32 litres |
बॉडी टाइप | हैचबैक |
5. Tata Tiago

टाटा की टियागो भारत में सबसे अधिक बिकने वाली कार में से एक है। ये एक किफायती हैचबैक है। इसमें 1.2 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है। जो 84 bhp की पावर और 113 एनएम का टॉर्क उत्पादित करता है। इसकी कीमत 5.60 लाख रुपये से लेकर 8.15 लाख रुपये के बीच है।
टाटा टियागो के मुख्य स्पेसिफिकेशन:
एआरएआई माइलेज | 26.49 किलोमीटर/ किलोग्राम |
सेकंडरी फ्यूल टाइप | पेट्रोल |
फ्यूल टाइप | सीएनजी |
इंजन डिस्पलेसमेंट | 1199 सीसी |
नंबर ऑफ cylinders | 3 |
मैक्सिमम पावर | 72.41bhp@6000rpm |
अधिकतम टॉर्क | 95nm@3500rpm |
सीटिंग कैपेसिटी | 5 |
ट्रांसमिशन टाइप | ऑटोमेटिक |
फ्यूल टैंक क्षमता | 60 litres |
बॉडी टाइप | हैचबैक |
ग्राउंड क्लीयरेंस अनलेडन | 168 (मिलीमीटर) |
ये भी पढ़े: आपकी कनेक्टेड कार (Connected Car) भी हो सकती है हैक ! जानिए बचाव के तरीक़े…
Mahindra XUV400 लें या Tata Nexon EV हैं कंफ्यूज ! अब हो जाएगी आपकी कंफ्यूजन दूर
Safety Tips: चुटकियो में उड़ सकती आपकी मेहनत की कमाई अगर कर दी यह गलतियाँ