Nainital Accident: 500 मीटर गहरी खाई में गिरा अनियंत्रित वाहन, हादसे में हुई 9 की मौत, 2 घायल…

नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में शुक्रवार की सुबह एक टैक्सी वाहन के खाई में गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई हैं। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हालांकि, वाहन में कितने लोग सवार है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

News jungal desk: उत्तराखंड के नैनीताल में आज सुबह एक भयानक सड़क हादसा हो गया। नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में एक टैक्सी वाहन गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है।साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को खाई से निकालकर ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से सड़क तक पहुंचाया। आपको बता दे कि हादसे के वक्त वाहन में 11 लोग सवार थे। 

क्षेत्र के प्रकाश मटियाली, रंजीत मटियाली ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 8 बजे एक टैक्सी वाहन करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। उन्होंने बताया कि उस समय वाहन में 11 यात्री सवार थे, जिसमें से 9 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोगों को गंभीर हालात में हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है।  

रंजीत मटियाली ने बताया कि हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है। हादसे के एक घंटे बाद भी प्रशासन, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। जिसके बाद ग्रामीणों ने ही रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क सही नहीं होने के चलते वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। 

Read also: बांके बिहारी के दर्शन के लिए लगी लम्बी कतारें, दिवाली के बाद से भारी मात्रा में आने लगे भक्त…

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top