UP Lok Sabha Election 2024 Result

UP Lok Sabha Election 2024 Result Live: उत्तर प्रदेश में हो गया बड़ा उलटफेर!

UP Lok Sabha Election 2024 Result Live: रुझानों के अभी तक के आँकड़ों को देखते हुए ऐसा लग रहा कि उत्तर प्रदेश में इस बार बड़ा उलटफेर हो सकता है | आँकड़ों को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उत्तर प्रदेश में जनता ने राहुल और अखिलेश यादव की जोड़ी पर भरोसा दिखा रही है |

UP Election 2024 Results Live Updates

रुझानों को देखें तो उत्तर प्रदेश (UP Lok Sabha Election 2024 Result Live) में 80 सीटों में से 42 सीटों के साथ INDI गठबंधन आगे चल रहा है | वहीं, बीजेपी 37 सीटों पर चल रही है | इसका अर्थ है कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश और राहुल गाँधी का साथ आना कहीं न कहीं दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है |

उत्तर प्रदेश की हॉट सीटों की बात की जाएँ तो अमेठी (Amethi Election Results 2024 Live) में इस बार स्मृति ईरानी का असर फ़ीका पड़ता हुआ दिख रहा है | और एक बार फिर अमेठी की जनता कांग्रेस का साथ देते हुए दिख रही है |

वहीं, रायबरेली (Raebareli Lok Sabha Election Results 2024 LIVE) से भी राहुल गाँधी जनता के दिलों में फिर से जगह बनाते हुए दिख रहे है | अभी तक के आँकड़ो के अनुसार, वह रायबरेली से लगभग 28000 वोटों से आगे चल रहे है |

UP Lok Sabha Chunav Results 2024

लोकसभा चुनाव में INDI गठबंधन में राहुल गाँधी का हाथ थामने वाले पहले नेता अखिलेश यादव ही थे | जिसके बाद दोनों ने मिलकर उत्तर प्रदेश में काफी जोरो शोरों से प्रचार किया था, जिसका नतीजा उन्हें अब मिलता हुआ दिखाई दे रहा है | अब देखना दिलचस्प होगा कि अंतिम आँकड़े आने तक उत्तर प्रदेश की जनता का क्या फैसला होता है |

बात की जाये पीएम मोदी की सीट की, यानी कि वाराणसी लोकसभा सीट की | नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी से तीसरी बार जीत दर्ज की है | पीएम मोदी ने वाराणसी से 1 लाख 52 हजार 513 वोटों से जीत प्राप्त की है | पीएम मोदी ने कांग्रेस के अजय राय को हराकर वाराणसी से जीत हासिल की है |

varanasi election result 2024

उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है | चंद्रशेखर आजाद ने नगीना लोकसभा सीट से बीजेपी के ओम कुमार और सपा के मनोज कुमार को हराया है | 

वहीं, उन्नाव सीट से बीजेपी प्रत्याशी और सांसद साक्षी महाराज ने विजय प्राप्त की है | साक्षी महाराज बहुत कम अंतर से चुनाव जीती हैं | साक्षी महाराज ने 37137 वोटों से जीत हासिल की है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *