Site icon News Jungal Media

दिग्गज कांग्रेसी नेता एके एंटनी के बेटे भाजपा में शामिल

Anil Antony Joins BJP: दिग्गज कांग्रेसी नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल भाजपा में शामिल हो गए हैं। अनिल ने BBC विवाद के बाद कड़ा विरोध जताते हुए कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी।

News Jungal desk: कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। अनिल ने BBC विवाद के बाद कड़ा विरोध जताया था। इसके बाद कांग्रेस से मतभेद के बाद पार्टी छोड़ दी थी।

अनिल एंटनी आज भाजपा मुख्यालय में केरल प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन के साथ पहुंचे। बता दें कि अनिल एंटनी ने केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के सोशल मीडिया संयोजक के पद को छोड़ दिया था। उन्होंने पीएम मोदी और गुजरात दंगों पर बनी विवादास्पद बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर एक ट्वीट किया था, जिसके बाद कांग्रेस पार्टी में विवाद हो गया था। 

अनिल एंटनी को आज भाजपा नेता पीयूष गोयल और वी मुरलीधरन और पार्टी की केरल इकाई के प्रमुख के सुरेंद्रन ने एक औपचारिक कार्यक्रम में पार्टी की सदस्यता दिलवाई। सदस्यता हासिल करने के बाद अनिल एंटनी ने संवाददाताओं से कहा कि प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता का मानना ​​है कि वह एक परिवार के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन मेरा मानना ​​है कि मैं कांग्रेस के लिए काम कर रहा था।” उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम से बहुत प्रभावित हुआ हूं। 

बता दें कि अनिल कांग्रेसी नेता शशि थरूर के काफी करीबी माने जाते हैं। उन्होंने अपने त्यागपत्र में भी थरूर को धन्यवाद दिया था। वह कांग्रेस की मुख्यधारा की राजनीति से सदैव ही दूर रहे, लेकिन हमेशा बड़े मुद्दों पर उन्होंने अपनी बातों को रखा। 

Read also: पुराने कमर दर्द को जड़ से खत्म करने के लिए इन 5 चीजों को खानपान में करें शामिल

Exit mobile version