vinesh phogat controversy news

Vinesh Phogat Disqualified :क्यों हुयी विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक 2024 में अयोग्य घोषित ?

Vinesh Phogat Disqualified : विनेश फोगाट (vinesh phogat news) को पेर‍िस ओलंप‍िक में ड‍िस्क्वाल‍िफाई (अयोग्य) घोष‍ित किया गया है | वह 50 किलोग्राम रेसल‍िंग के फाइनल में पहुंची थी | उनका वजन इवेंट के दूसरे दिन 50 किलोग्राम वर्ग में अधिक वजन पाया गया है |

पेर‍िस ओलंप‍िक 2024 (Paris 2024 wrestling) में भारत की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है | विनेश फोगाट को पेर‍िस ओलंप‍िक में ड‍िस्क्वाल‍िफाई (अयोग्य) घोष‍ित किया गया है |

Vinesh Phogat Disqualified

वह 50 किलोग्राम रेसल‍िंग के फाइनल में पहुंची थी | विनेश का वजन इवेंट के दूसरे दिन 50 किलोग्राम वर्ग में कुछ अधिक पाया गया है | व‍िनेश के पास गोल्ड मेडल जीतने (paris olympics 2024 wrestling) का सुनहरा मौका था, लेक‍िन अब वह स‍िल्वर मेडल से भी चूक गईं | 

29 साल की व‍िनेश (vinesh phogat age) को 50 किलोग्राम रेसल‍िंग में ड‍िस्क्वाल‍िफाई (अयोग्य) किया गया है, विनेश का वजन जब थोड़ा बड़ा हुआ आया तो उन्होंने इसे कम करने की भी कोश‍िश की | चूंकि आज (7 अगस्त) को गोल्ड मेडल का इवेंट होना था, लेकिन वह ज्यादा निकला | 

vinesh phogat news

एक भारतीय कोच ने कहा, ‘सुबह उसका वजन 100 ग्राम अधिक (vinesh phogat weight issue) पाया गया | नियम इसकी अनुमति नहीं देते और उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है’ |

विनेश फोगाट को पेर‍िस ओलंप‍िक में अयोग्य घोष‍ित करने के बाद बताया गया कि विनेश का वजन 50 किलो से मेल नहीं खा रहा था | भारतीय ओलंप‍िक संघ (IOA) ने इसे लेकर अपडेट भी दिया |

Vinesh Phogat match

IOA ने कहा- यह खेदजनक है कि भारतीय दल महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने की खबर साझा करता है | रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक था |

इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी | भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है | 

अमेरिका की पहलवान से होना था मुकाबला (Vinesh Phogat Weight in Olympics)

भारतीय स्टार पहलवान व‍िनेश फोगाट के फाइनल में पहुंचने के बाद यह माना जा रहा था कि वह गोल्ड मेडल जीत लेंगी |व‍िनेश फोगाट ने मंगलवार को महिला 50 किग्रा फ्रीस्टाइल इवेंट के सेमीफाइनल में क्यूबा की रेसलर युसनेइलिस गुजमैन (Yusneylys Guzman) को 5-0 से करारी शिकस्त दी थी |

Vinesh Phogat Weight in Olympics

विनेश का फाइनल (Vinesh Phogat match) बुधवार (7 अगस्त) को यूएसए की एन सारा हिल्डेब्रांट (Sarah Hildebrandt) से होना था | इससे पहले उन्होंने प्री क्वार्टरफाइनल में 50 किग्रा में ओलंपिक चैम्पियन और चार बार की विश्व चैम्पियन युई सुसाकी को हराया था |

Read More : Artistic Swimming: क्या है ओलम्पिक में होने वाली कलात्मक तैराकी,जिसका गूगल ने बना दिया डूडल?

व‍िनेश ने र‍ियो ओलंप‍िक में किया था डेब्यू  (Vinesh Phogat Weight Controversy)

विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता और राष्ट्रमंडल खेलों, एशियाई खेलों और एशियाई चैंम्पियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता, विनेश इतिहास की सबसे सफल भारतीय पहलवानों में से एक हैं, लेकिन ओलंप‍िक खेलों में अयोग्य घोष‍ित (Vinesh Phogat Disqualified) होने के बाद उनका सपना टूट गया |

Vinesh Phogat Weight Controversy

प्रसिद्ध फोगाट बहनों में से एक विनेश ने रियो 2016 में महिलाओं की 48 किग्रा फ्रीस्टाइल श्रेणी में ओलंपिक में डेब्यू किया था, लेकिन घुटने में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें क्वार्टर फाइनल मुकाबले से हटना पड़ा था |

 टोक्यो 2020 में महिलाओं के 53 किग्रा क्वार्टर फाइनल में जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही विनेश को एक बार फिर क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा | पेर‍िस ओलंप‍िक में भी उनका वजन ज्यादा न‍िकला, इस कारण वह ड‍िस्क्वाल‍िफाई (अयोग्य) कर दी गईं |

Read More : Hockey Red Card Controversy : पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम को लगा तगड़ा झटका… एक खिलाड़ी पर लगा बैन ,नहीं खेल पायेगा सेमी फाइनल

पीएम मोदी ने कहा- आप भारत का गौरव हो (PM Narendra Modi reacts to Vinesh Phogat’s disqualification)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विनेश की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि वह भारत का गौरव हैं और उन्हें मजबूती से वापसी करनी है |

paris olympics 2024 wrestling

उन्होंने एक्स (Narendra Modi) पर लिखा, ‘विनेश आप चैम्पियनों में चैम्पियन हो | आप भारत का गौरव हो और हर भारतीय के लिये प्रेरणास्रोत हो | उन्होंने आगे लिखा, ‘आज के झटके से दुख पहुंचा है | काश मैं शब्दों में बता पाता कि इस समय मैं कितना मायूस हूं | लेकिन मुझे पता है कि विनेश फिर वापसी करेगी | PM मोदी ने आगे कहा चुनौतियों का डटकर सामना करना विनेश के स्वभाव में है |  विनेश आप मजबूती से वापसी करो | हम सभी आपके साथ हैं |

अयोग्य घोषित होने का मतलब हैं कि विनेश (Vinesh Phogat Disqualified) को पेरिस ओलंपिक खेलों से खाली हाथ लौटना होगा क्योंकि अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत वजन अधिक पाए जाने पर पहलवान आखिरी तालिका में अंतिम स्थान पर रहता है |

Read More : Vinesh Phogat at Paris 2024 Olympics : विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 में सुसाकी यू को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनायीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *