Site icon News Jungal Media

गणेश चतुर्थी पर क्या है सही पूजा सामग्री और समय,और मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष पर देशभर में गणेश उत्सव आरंभ होता है। भगवान गणेश को समर्पित यह त्योहार 10 दिन तक

News Jungal Desk : हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष पर देशभर में गणेश उत्सव आरंभ होता है। भगवान गणेश को समर्पित यह त्योहार 10 दिन तक पूरे देश में जोरो-शोरो से गुजरात,Gujarat महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत देश के अनेक राज्यों में बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी समापन अनंत चतुर्दशी, 28 सितंबर 2023 को होगा।

गणेश चतुर्थी की पूजा सामग्री

पूजा की सामग्री में :- लाल रंग का कपड़ा,फल,गंगाजल,दीप,कपूर, मूर्ति स्थापित करने के लिए चौकी, जनेऊ, रोली, लाल चंदन, धूप, कलश, दूर्वा, सुपारी, लड्डू, मौली, पंचामृत, पंचमेवा इत्यादि का इस्तेमाल किया जाता है। कहा जाता है कि पूजा में अगर ये सामग्री ना हो तो गणेश चतुर्थी की पूजा अधूरी रह जाती है।

गणेश मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार,18 सितंबर 2023 को दोपहर 12:39 मिनट से 19 सितंबर 2023 दोपहर 01:43 मिनट तक गणेश जी की मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त है और 10 दिन बाद विसर्जन किया जाएगा।

यह भी पढ़े : हैप्पी मोडेल स्कूल में ‘शक्ति एक आवाज‘‘के अन्तर्गत बच्चों को ‘‘गुड़ टच और बैड टच’’,के बारे में जागरुक किया गया

Exit mobile version