‘अदानी की शेल कंपनियों में किसका पैसा’, राहुल गांधी बोले- BJP जवाब दे

Rahul Gandhi on Adani: अदानी मामले को लेकर राहुल गांधी ने भाजपा पर एक बार फिर से जोरदार हमला बोला है। राहुल ने कहा कि भाजपा को जवाब देना चाहिए की अदानी की शेल कंपनियों में 20 हजार करोड़ की बेनामी संपत्ति किसकी है।

News Jungal Media desk: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज एक बार फिर अदानी मामले को लेकर भाजपा को घेरते हुए दिखे। कांग्रेस द्वारा न्यायपालिका पर दबाव डालने के भाजपा के आरोपों पर जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सबसे पहले भाजपा को जवाब देना चाहिए की अदानी की शेल कंपनियों में 20 हजार करोड़ की बेनामी संपत्ति किसकी है।

पत्रकारों के सवाल पर गुस्सा हुए राहुल

राहुला गांधी आज जैसे ही कांग्रेस मुख्यालय में पहुंचे तो कुछ पत्रकारों ने उनसे सूरत कोर्ट में कल उनके द्वारा दायर की गई याचिका पर सवाल किया। पत्रकार ने कहा कि भाजपा बोल रही है कि कांग्रेस द्वारा न्यायपालिका पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। पत्रकार का सवाल सुनते ही राहुल गांधी बिफर गए और कहा कि आप हमेशा भाजपा की बात क्यों करते रहते हैं।

बता दें कि राहुल गांधी को मोदी सरनेम टिप्पणी को लेकर सूरत की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 2 सालों की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उनकी लोकसभा सदस्यता भी चली गई है। सूरत कोर्ट के इस फैसले को राहुल ने सोमवार को सेशंस कोर्ट में चुनौती दी, जहां उन्हें मामले में जमानत मिल चुकी है।

जमानत के बाद राहुल का भाजपा पर निशाना

सूरत कोर्ट से जमानत मिलने के बाद राहुल गांधी ने एक ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधते हुृए कहा कि मित्रकाल के खिलाफ और लोकतंत्र को बचाने की जंग लड़ रहा हूं। इस लड़ाई में सत्य को मैंने अपना अस्त्र और सहारा माना है और मैं उसी रास्ते पर चलता रहूंगा।

Read also: वित्त मंत्री तमिलनाडु के पाज़हियसीवरम गांव पहुंची तो महिलाओं ने घेर लिया, कहा-रसोई गैस सस्‍ता करो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *