WPL 2023: MS Dhoni के रिकॉर्ड के करीब हरमनप्रीत, फाइनल में रचेंगी इतिहास

WPL 2023: हरमनप्रीत कौर की टीम WPL के फाइनल में पहुंच चुकी है। खास बात यह है कि हरमनप्रीत कौर धोनी के एक रिकॉर्ड की बराबरी से बस एक कदम दूर है।

WPL 2023: यूपी वॉरियर्ज को हराकर मुंबई इंडियंस विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंच चुकी है। अब फाइनल में मुंबई की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स से होनी है। खास बात यह है कि मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी करने से महज एक कदम दूर रह गई हैं, जो फाइनल में पूरा हो सकता है।

फाइनल में कप्तानी करने वाली प्रथम भारतीय महिला खिलाड़ी

दरअसल, 2008 में आईपीएल के पहले ही सीजन में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स फाइनल में पहुंची चुकी थी। इस तरह आईपीएल के पहले ही संस्करण के फाइनल में कप्तानी करने वाले महेंद्र सिंह धोनी पहले खिलाड़ी बने थे। लेकिन अब विमेंस प्रीमियर लीग में उनके इस रिकॉर्ड की बराबरी करने से हरमनप्रीत कौर महज एक कदम दूर रह गई हैं। फाइनल में कप्तानी करने के साथ ही हरमनप्रीत कौर महेंद्र सिंह धोनी के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगीं।

धोनी और हरमनप्रीत कौर में अद्भुत संयोग

खास बात यह है कि हरमनप्रीत कौर और महेंद्र सिंह धोनी में एक अन्य समानता भी है। धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स 2008 में जब फाइनल में पहुंची थी, उस वक्त वह टीम इंडिया की भी कप्तानी कर रहे थे। जबकि हरमनप्रीत कौर की टीम मुंबई इंडियंस भी फाइनल में पहुंची है, जबकि हरमनप्रीत कौर इस वक्त टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने इस मामले में भी एम एस धोनी की बराबरी कर ली है।

धोनी और हरमनप्रीत के अलावा विमेंस प्रीमियर लीग और आईपीएल के पहले फाइनल में एक और समानता बनती हुई दिख रही है। आईपीएल के पहले फाइनल में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें पहुंची थी। लेकिन विमेंस प्रीमियर लीग के इस संस्करण में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स पहुंची है। खास बात यह है कि राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी शेन वॉर्न ने की थी जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी थे। वहीं चेन्नई की कप्तानी धोनी ने की थी जो भारतीय खिलाड़ी थे। ऐसे में अब विमेंस प्रीमियर लीग में दिल्ली की कप्तानी मेग लैनिंग करेगीं जो ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी हैं, जबकि मुंबई की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी जो भारतीय खिलाड़ी हैं। इस तरह WPL और IPL के फाइनल में यह समानता भी बनते हुए दिखेगी।

Read also: राहुल गांधी बयानों को लेकर बोले सिंघवी- राहुल के बयानों से डरी सरकार, लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *