दिल्ली में खतरे के निशान से ऊपर आई यमुना; निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा

यमुना में खतरे का निशान 204.50 मीटर दर्ज किया गया है। सोमवार दोपहर 1 बजे तक यमुना का जलस्तर 204.63 मीटर हो चुका था, जिससे बाढ़ का संकट गहरा गया है।

News Jungal Desk:  पहाड़ों पर बारिश के बीच दिल्ली में भी भारी बारिश से खतरे की घंटी बज गई है। सोमवार को दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। इसके साथ ही दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा (Delhi Flood Alert) काफी ज्यादा बढ़ गया है। हालांकि केंद्रीय जल आयोग ने 1 दिन बाद मंगलवार को इसकी आशंका जताई थी, लेकिन सोमवार को हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़ दिया गया था।

हथिनीकुंड बैराज से छोड़े पानी के कारण बढ़ा खतरा

एक निजी समाचार एजेंसी के अनुसार दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। यमुना में खतरे का निशान 204.50 मीटर है जबकि सोमवार दोपहर 1 बजे तक यमुना का जलस्तर 204.63 मीटर दर्ज किया गया। बताया गया है कि हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 1,90,837 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

Read also: उत्तर भारत में आसमान से बरस रही आफत, अब तक 60 लोगों की मौत, सैकड़ों प्रभावित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *