Site icon News Jungal Media

20 अप्रैल को निधन हो गया यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

यश चोपड़ा की पत्नी और आदित्य चोपड़ा की मां पामेला चोपड़ा का निधन हो गया है।

News Jungal Desk :- हिंदी सिनेमा के महान फिल्मकार स्वर्गीय यश चोपड़ा (Yash Chopra) की पत्नी और आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) की मां पामेला चोपड़ा का गुरुवार सबह निधन हो गया है। वह 74 साल की थीं। बताया गया कि पामेला चोपड़ा (Pamela Chopra) बीते 15 दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं।

पामेला चोपड़ा (Pamela Chopra) को डॉक्टरों ने वेंटिलेटर पर रखा था, लेकिन उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ और 20 अप्रैल को पामेला चोपड़ा (Pamela Chopra) ने आखिरी सांस ली। पामेला चोपड़ा एक फेमस इंडियन प्लेबैक सिंगर थीं। साथ ही पामेला चोपड़ा (Pamela Chopra) एक फिल्म राइटर और प्रोड्यूसर भी थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पामेला चोपड़ा का निधन आज सुबह हुआ है। पामेला चापड़ा, आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) – उदय चोपड़ा (Uday Chopra) की मां और रानी मुखर्जी की सास थीं। बता दें कि पामेला ने यश चोपड़ा से 1970 में पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी की थी। वहीं, पति यश चोपड़ा की मौत के करीब 11 साल बाद अब पामेला चोपड़ा ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

बता दें कि पामेला चोपड़ा (Pamela Chopra) को लोग एक गायिका के तौर पर भी पहचानते हैं। पामेला ने कभी कभी, नूरी, चांदनी, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, मुझसे दोस्ती करोगी जैसी फिल्मों में गाने भी गाए हैं। पामेला चोपड़ा आखिरी बार वाईआरएफ (YRF) डॉक्यूमेंट्री ‘द रोमांटिक्स’ में नजर आई थी। इस डॉक्यूमेंट्री में पामेला चोपड़ा (Pamela Chopra) ने अपने पति यश चोपड़ा (Yash Chopra) और उनकी जर्नी के बारे में बात की थी।

पामेला चोपड़ा का निधन से पूरी इंडस्ट्री दुखी है और उनके निधन से सभी को झटका लगा है।

Read also:- ‘राहुल जान लें, न्यायालय आपके दबाव में नहीं आने वाला’- संबित पात्रा

Exit mobile version